Responsive Menu
Add more content here...

UP Police Constable Paper Leake: यूपी पुलिस कांस्टेबल भारती पेपर लीक होने की खबर पुरे सोशल मीडिया में फैली हुई है। इस पूरे विषय पर बोर्ड ने जारी किया अपना बयान।

UPPRPB: उत्तर प्रदेश की सरकारी परीक्षाओं में से एक यूपी पुलिस कांस्टेबल भरती का पेपर लीक होने की खबर सामने आ रही है। इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया में तमाम प्रकार के प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। और इसके साथ ही कई लोगों ने इसके कुछ प्रूफ भी शेयर किए हैं। इससे यह ज्ञात होता है, कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है? लेकिन इस पूरे मामले पर प्रशासन ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

लोग सुबह के मुख्यमंत्री और शासन प्रशासन पर जमकर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में आप सभी ने देखा होगा कि यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए कई हजारों छात्र ट्रेनों में भर भर के अपने परीक्षा केंद्रों पर जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्य बस यह मामला अब सामने आया है। अब देखने वाली बात है कि अब आगे क्या होता है। क्या इस परीक्षा को फिर से कराई जाएगी? या इसी परीक्षा को मान्यता दी जाएगी? यह विषय अब बोर्ड को तय करना है।

UP Police Constable
UP Police Constable Paper leake Image Source “X”

UPPRP Board ने दी सफाई

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा गया है कि “प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि अराजक तत्व द्वारा ठगी के लिए टेलीग्राम की एडिट सुविधा का प्रयोग कर सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने के संबंध में भ्रम फैलाया जा रहा है बोर्ड एवं उप पुलिस इन प्रकरणों की निगरानी के साथ इसके सोर्स की गहन जांच कर रहा है परीक्षा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से जारी है”।

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड के द्वारा यह स्पष्ट कर दिया गया है कि किसी भी प्रकार से कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है अतः इस विषय पर भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही है। किसी भी छात्र को या किसी भी छात्रा को इस विषय पर घबराने की बिल्कुल जरुरत नहीं है। और मैं उन सभी अभिभावकों से भी निवेदन करना चाहता हूं कि आप बिल्कुल भी घबराया नहीं परीक्षा बिल्कुल पारदर्शी तरीके से हुआ है और आप इसके परिणाम का इंतजार करें।

https://twitter.com/upprpb/status/1759115302120333420?s=20

सोसल मीडिया पर कई फोटो हो रहे वायरल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अपने पोस्ट में लिखा है की बायकॉट एक्जाम बाय कॉट गवर्नमेंट। इसके साथ ही उसने एक फोटो भी नीचे लगा रखी है जिसमें यह लिखा गया है कि किन-किन सालों में कौन-कौन सी परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है। जो मैं आपको अब बता दे रहा हूं 2017 में दरोगा भर्ती का पेपर लीक हुआ था। 2018 में UPSSSC लोवर सब ऑर्डिनेट का पेपर लीक हुआ था। और 2018 में ही UPSSSC ट्यूबेल ऑपरेटर का पेपर लीक हुआ था। साथ ही ग्राम विकास अधिकारी का भी पेपर 2018 में ही लीक हुआ था।

पिछले 5 सालों में हुए कई पेपर लीक

https://twitter.com/Birbalgodara007/status/1759540525265482237?s=20

आपको बता दे की 2019 में यूपी टेट की परीक्षा का पेपर भी लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दिया गया था। वही 2020 में यूपी बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र भी लीक हो गया था। 2021 में UPTET की परीक्षा एक बार फिर से रद्द हुई थी क्योंकि इसका भी पेपर लीक हो गया था। और  2021 में प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का भी पेपर लीक हुआ था।

UP Police Constable Paper leake Image Source “X”

2021 में ही बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पेपर लीक हुआ, 2021 में ही नीट की परीक्षा का पेपर लीक हुआ, और 2021 में ही यूपी एसएससी पेट का भी परीक्षा रद्द हुआ, वहीं 2021 में ही फॉरेस्ट गार्ड की भी परीक्षा रद्द हुई क्योंकि इन सभी परीक्षाओं का पेपर लीक हो गया था।

2022-23 में हुई कई परीक्षाएं रद्द

UP Police Constable Paper leake Image Source “X”

आपकी जानकारी के लिए बता दे की सन 2022 में यूपी बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी प्रश्न पत्र लीक होने के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया था। और बोर्ड द्वारा इसकी परीक्षा फिर से ली गई थी। वही बात करें 2023 की तो इस साल समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, आरओ, एआरओ का पेपर लीक होने के कारण परीक्षा और रद्द कर दिया गया था। यह सभी परीक्षाएं अप स्टेट की है।

Exit mobile version